अखिलेश यादव की अपील- आंधी-तूफान से प्रभावित लोगों की मदद करें सपा कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बुधवार को आंधी-तूफान के कारण विभिन्न जिलों में हुए नुकसान के मद्देनजर राहत और बचाव का काम युद्ध स्तर पर करने की मांग करते हुए अपने कार्यकर्ताओं का भी प्रभावित लोगों की मदद का आह्वान किया।

अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में आंधी-तूफान और बारिश के कारण हुई दुर्घटनाओं में लखनऊ में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे आपदा के इस समय में सभी प्रभावित लोगों की यथासंभव सहायता करें।

अखिलेश यादव ने सरकार से राहत एवं बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर करने, घायलों के अच्छे-से-अच्छे मुफ्त इलाज की तुरंत व्यवस्था करने, पीड़ितों को खाना-पानी जल्द से जल्द उपलब्ध कराने, उनके रहने की अस्थायी व्यवस्था कराने, मृतकों का ससम्मान अंतिम संस्कार कराने, जान-माल, फसल व वाहन आदि के नुकसान का आकलन करके मुआवजा दिलाने की मांग की।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बुधवार को अचानक मौसम के करवट बदलने के कारण आए आंधी-तूफान के चलते हुए हादसों में 89 लोगों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुए नुकसान का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर पीड़ितों को राहत देने के आदेश दिये हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Double Date: नेहा और अंगद के चैट शो में पहुंची मशहूर कॉमेडियन, बॉडी शेमिंग से आत्मविश्वास तक के सफर को याद कर हुई भावुक 
IPL 2026: लीग में निराशाजनक प्रदर्शन पर फ्रेंचाइजी ले सकती हैं कड़ा फैसला, कप्तानी के पद से हटाए जा सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
The Great Grand Superhero Trailer: 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का ट्रेलर देख फैंस हुए उत्साहित, जानें कब रिलीज होगी जैकी श्रॉफ की फिल्म
Thailand Open : पी वी सिंधू और लक्ष्य सेन की धमाकेदार जीत,अंतिम-8 में पहुंचे भारतीय सितारे; क्वार्टर फाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी
NEET-UG पेपर लीक : सीबीआई ने 5 आरोपियों को दिल्ली की विशेष अदालत के समक्ष किया पेश