Uttrakhand: एयरपोर्ट विस्तार में बाधक भवनों और पेड़ों को शीघ्र जमींदोज करने के आदेश
पंतनगर, अमृत विचार। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को कैंप कार्यालय में पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारिकरण की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने एचएचएआई, राजस्व, वन विभाग और सैनिक फार्म के अधिकारियों को निर्देश दिए।
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि अभी भी जिन वृक्षो का कटान होना है, संयुक्त रुप से निरीक्षण कर डीमार्केशन करते हुए शीघ्र पेड़ कटवाएं। साथ ही जो भी एयरपोर्ट विस्तारीकरण में भवन ध्वस्त होने हैं, उन्हें भी शीघ्र ध्वस्त कराया जाएं। उन्होने एनएचएआई के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क शिफ्टिंग कार्यो की प्रक्रिया में तेजी लाएं। उन्होने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण कार्यो की लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उन्होने कहा कि यदि कहीं किसी प्रकार की कोई समस्या आती है, तो तत्काल अवगत कराएं, ताकि समस्या क शीघ्र समाधान किया जा सके। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, एडीएम कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम गौरव पांडेय, मनीष बिष्ट, उप प्रबंधक एनएचएआई रक्षित यादव, तुषार गुप्ता, फार्म अधीक्षक बीपी श्रीवास्तव, डीजीएम एयरपोर्ट अनूप गुप्ता व मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ. वीके यादव आदि मौजूद रहे।
