यूपी : शादी के दिन दुल्हन का एक्सीडेंट, दूल्हने ने आईसीयू पहुंचकर भरा मांग में सिंदूर
अमृत विचार : जिंदगी के नए सफर में कदम रखने से पहले ही बड़ा इम्तिहान आ गया। रिश्तों की इस परीक्षा में न सिर्फ दूल्हा पास हुआ, बल्कि मानवता की बड़ी मिसाल पेश कर दी। अस्पताल के आईयूसी में पहुंचकर, सड़क दुर्घटना में घायल मंगेतर की मांग में सिंदूर भरकर, उसने पत्नी के रूप में स्वीकार किया।
घटनाक्रम यूपी के गोरखपुर का है। बांसगांव की पूजा यादव की शादी महादेवा बाजार-महुआ के सन्नी यादव के साथ तय हुई थी। पिछले साल दोनों का रिश्ता हुआ था। 13 मई को सन्नी और पूजा का विवाह होना था।
दोनों परिवारों में जश्न छाया था। विवाह के दिन ही पूजा का एलएलबी अंतिम वर्ष का पेपर था। दुल्हन बनने से पहले पूजा परीक्षा देने गई थीं। घरवालों ने दुआएं देकर बिटिया को भेजा। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
खलीलाबाद स्थित परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देने गईं पूजा का एक्सीडेंट हो गया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूजा के घायल होने की खबर जैसे ही दोनों परिवारों में पहुंचीं, सब सन्न रह गए।
पूजा के घर में चीख-पुकार मच गई। घरवाले अस्पताल पहुंचे। बेटी की हालत जानी। उधर, ससुराल वाले भी अस्पताल आए। दोनों परिवारों ने आपसी सूझबूझ से काम लिया। सन्नी ने आसीईयू में भर्ती पूजा की मांग में सिंदूर भरने का फैसला लिया।
वह अस्पताल पहुंचे और पूजा की मांग में सिंदूर भरा। इस पल में हर किसी की आंख नम हो गई। पूजा, जिसे माता-पिता हंसी-खुशी के साथ विदा करने की तैयारी में थे। उसे इस हाल में देखना, उनके लिए कष्टदायी था। हालांकि दूल्हे ने काफी हद तक माहौल को संभाला और पूजा की मांग में सिंदूर भरकर, साथ निभाने का भरोसा दिया।
सन्नी यादव की संवेदनशीलता भरे इस कदम की हर कोई प्रशंसा कर रहा है और दुल्हन के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं कर रहा है।
ये भी पढ़ें :
ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस चैंपियनशिप, मिजोरम पुलिस बनी बैडमिंटन चैंपियन, टेबल टेनिस में यूपी पुलिस का दबदबा
