Rampur : टांडा से 75 हजार रुपये की नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

थाना टांडा व थाना साइबर क्राइम ने की संयुक्त कार्रवाई

रामपुर, अमृत विचार। थाना टांडा व थाना साइबर क्राइम की संयुक्त पुलिस टीम ने 500 के 150 जाली नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। दोनों आरोपी रामपुर सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नकली नोट खपा चुके हैं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

थाना टांडा व थाना साइबर क्राइम की संयुक्त पुलिस टीम ने 14 मई गुरुवार की रात मुखबिर की सूचना पर भगतपुर तिराहे के पास से दो आरोपियों को नकली नोटों के साथ दबोचा है। इनकी पहचान वाहिद निवासी ग्राम शिकारपुर थाना टांडा रामपुर और मौ. हुसैन निवासी ग्राम रानीनांगल थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद के रूप में हुई है। इनके पास से 500 रुपये के जाली 150 नोट बरामद हुए हैं, जो कुल 75000 रुपये हैं। वाहिद से नोट जो 500 रुपये के 82 नकली नोट (41 हजार) तथा एक मोबाईल फोन बरामद हुआ। वहीं आरोपी मौ. हुसैन की तलाशी से 500 रुपये के 78 नकली नोट (34 हजार रुपये) तथा एक मोबाईल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने हनीफ निवासी ग्राम रानीनांगल थाना भोजपुर मुरादाबाद से लिए है। हनीफ 40 हजार रुपये में एक लाख रुपये के नकली नोट देता है। उन्होंने बताया कि कुछ नकली नोट चला दिये थे और बाकी बचे इन नकली नोटो को चलाने की कोशिश कर रहे थे। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना टांडा पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी वाहिद पर रामपुर के टांडा थाने और अजीमनगर थाने में 23 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि मौ. हुसैन पर मुरादाबाद के भोजपुर, कटघर थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह थाना साइबर क्राइम व टीम, उप निरीक्षक अफजाल अहमद थाना टांडा, उपनिरीक्षक रामपाल सिंह थाना टांडा व टीम शामिल रही।

संबंधित समाचार