Balrampur Chini Mills: केंद्र के आदेश के बाद बलरामपुर में 30% गिरा चीनी का मुनाफा, 159.56 करोड़ का किया कारोबार 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। चीनी कंपनी बलरामपुर चीनी मिल्स लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में 30 प्रतिशत घटकर 159.56 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से अधिक खर्च के कारण कंपनी का लाभ घटा है। एक साल पहले 2024-25 की इसी तिमाही में कंपनी को 229.12 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। 

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में कुल आय सात प्रतिशत बढ़कर 1,616.23 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,513.16 करोड़ रुपये थी। कुल परिचालन व्यय बढ़कर 1,389.46 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले 2024-25 की इसी तिमाही में 1,212.02 करोड़ रुपये था। 

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में शुद्ध लाभ घटकर 378.46 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 436.92 करोड़ रुपये था। कुल आय पिछले वित्त वर्ष में बढ़कर 6,307.95 करोड़ रुपये हो गई, जबकि 2024-25 में यह 5,504.19 करोड़ रुपये थी। 

यह भी पढ़ें:
गोरखपुर में CSR फंड से बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम, CM योगी ने मॉडल और ड्राइंग मैप का किया अवलोकन

संबंधित समाचार