Bareilly:पेशेवर क्रिमनल निकले बेग बंधु...इन थानों में अकरम-आलम पहले से दागी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डॉक्टर की पत्नी के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले बेग बंधु अकरम और आलम पर थानों में कई अपराधिक केस दर्ज पाए गए हैं। जिम की आड़ में जहां दोनों महिलाओं को टार्गेट करते थे, वहीं दूसरी गलत गतिविधियों में भी लिप्त चल रहे थे। पुलिस ने जब उनका आपराधिक इतिहास निकाला तो उनके पेशेवर क्रिमिनल होने के रहस्य से परदा उठ गया है। आरोपी भाइयों की राजनैतिक करीबियां होने की बात भी चर्चाओं में है।

महिला डॉक्टर के यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस आरोपी जिम संचालक अकरम और आलम बेग को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जैसे-जैसे पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ रही है, बेग बंधुओं के बारे में नई जानकारियां सामने आ रही हैं। जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस ने उनके अतीत के बारे में पता लगाया तो नया राज सामने आ गया। अकरम बेग के खिलाफ कोतवाली में दो मामले दर्ज है। वहीं उसके भाई आलम बेग पर बारादरी और कोतवाली में पांच मामले दर्ज पा गए है। 

इसमें मारपीट और छेड़खानी के केस भी शामिल हैं। पुलिस जल्द ही दोनों भाईयों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस जांच के बीच कई ऐसे फोटो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक आरोपी की करीबियां सपा के एक नेता से होने की बात भी कथित रूप से सामने आ रही है। इसके साथ ही कई समाजिक लोगों के साथ भी दोनों की नजदीकियां बताई जाती हैं। फिलहाल पुलिस टीमें अकरम और आलम के सबूतों का पुलिंदा तैयार करने में लगी है, ताकि उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा सके।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पुलिस की जांच में दोनों भाईयों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे मामले दर्ज निकले है। जिम में यौन शोषण मामले के आरोपी आलम बेग पर ही बारादरी व कोतवाली में पांच केस पंजीकृत पाए गए हैं। दोनों के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।

 

संबंधित समाचार