बलरामपुर अस्पताल में मॉक ड्रिलः डॉक्टर-नर्सिंग स्टाफ ने सीखी आपातकालीन evacuation प्रक्रिया

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : बलरामपुर अस्पताल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाकर चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित एवं समन्वित कार्यवाही का अभ्यास कराया गया। ड्रिल के दौरान फायर सेफ्टी उपकरणों के प्रयोग, आपातकालीन अलार्म सिस्टम, इवैक्यूएशन प्रक्रिया एवं रिस्पॉन्स मैकेनिज्म का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ. कविता आर्या ने सभी को अग्नि सुरक्षा शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है, नियमित प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल से कर्मचारियों की आपदा प्रबंधन क्षमता और अधिक सुदृढ़ होती है।

बलरामपुर अस्पताल
बलरामपुर अस्पताल

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा मानकों एवं आपातकालीन प्रक्रियाओं की पूर्ण जानकारी होना आवश्यक है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव जी ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ती है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

टीम इंडिया का धमाकेदार जुलाई: कोहली-बुमराह की वापसी, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे पर खेलेंगे इतने मैच; देखें पूरा शेड्यूल
Rampur News : पटवाई पुलिस ने किया अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, थार गाड़ी और 7.5 लाख कैश समेत 3 गिरफ्तार
Welcome To The Jungle: एक्टर के बाद अब सिंगर बने अक्षय कुमार, 'तेरा पैसा मेरा पैसा' गाने में दिखेगी बॉलीवुड की महा-स्टारकास्ट
मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा एक्शन, झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे बाहरी लोगों का हुआ वेरिफिकेशन
कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का हिस्सा ढहा : कई मजदूर मलबे में दबे; 5 मौतों की आशंका, रेस्क्यू जारी...