रीलबाज पुलिस कर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई, एडीजी अमिताभ यश ने लिखा कप्तानों को पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने उन पुलिस कर्मियों को सख्त चेतावनी दी है, जो मोबाइल पर स्वयं की रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। उन्होंने आदेश दिया है कि अगर किसी पुलिस कार्मिक ने रील बनाई तो तत्काल निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस की इमेज खराब हो रही है।

उन्होंने सभी जिलों के कप्तानों को आदेश दिया है कि ऐसे पुलिस कर्मियों की पहचान करें जो सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो पुलिस कर्मी जो रील बनाते हैं, उन्हें चिन्हित करके उनकी हर महीने रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाए। पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने के साथ साथ उस आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट और उसका यूआरएल भी अपने रिकॉर्ड के तौर पर सुरक्षित रखा जाए। बता दें कि रील को लेकर पुलिस विभाग ने पहले भी रोक लगा रखी है। अब एडीजी अमिताभ यश ने बाकायदा आदेश जारी कर दिया है।

संबंधित समाचार