PC-PNDT Training: सरकारी चिकित्सकों को मिलेगा पीसी-पीएनडीटी प्रशिक्षण, जानें क्या है लास्ट डेट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एमबीबीएस चिकित्सकों के लिए पूर्व-गर्भाधान एवं प्रसवपूर्व निदान तकनीक (पीसी-पीएनडीटी) का छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध कराया गया है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय ने ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रशिक्षण उन सरकारी चिकित्सकों के लिए है, जिन्होंने नीट पीजी-2025 में प्रतिभाग किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 19 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। 

चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक के अनुसार, अभ्यर्थियों को पंजीकरण के साथ ही 19 मई तक धरोहर राशि भी जमा करनी होगी। तत्पश्चात 20 मई को मेरिट सूची जारी होगी, मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को 25 मई तक कॉलेजों की प्राथमिकताएं देनी होंगी। अगले दिन 26 मई को सीट आवंटन परिणाम घोषित किया जाएगा और 30 मई तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...
हाईकोर्ट के आदेश पर लखनऊ में चला बुलडोजर, 240 वकीलों के चैंबर ध्वस्त, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की
प्रयागराज : मड़ौका में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी