Bareilly:मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत, बान्द्रा से बरेली होकर गोरखपुर तक विशेष ट्रेन

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। रेलवे ने गर्मी में यात्रियों को राहत देते हुए भीड़ और लंबी वेटिंग कम करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने बान्द्रा टर्मिनस से गोरखपुर और रतलाम तक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की इस सुविधा से बरेली वासियों को भी लाभ मिलने वाला है।

रेलवे के मुख्य जनसंम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 09157 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष ट्रेन 10 मई को बान्द्रा टर्मिनस से रवाना होकर दूसरे दिन गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 09158 गोरखपुर-रतलाम ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 11 मई को गोरखपुर से चलेगी। ट्रेन का ठहराव बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा, जिससे पूर्वांचल और रुहेलखंड क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

 उनके अनुसार ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
इनमें 18 सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के कोच होंगे। सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के रखे गए है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और अचानक यात्रा करने वाले यात्रियों को आसानी से सफर की सुविधा मिल सके। गर्मी के मौसम में मुंबई, गुजरात और राजस्थान से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर लौटते हैं। ऐसे में अतिरिक्त विशेष ट्रेनें यात्रियों की भीड़ कम करने के साथ नियमित ट्रेनों पर दबाव भी घटाएंगी। रेलवे प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भविष्य में भी जरूरत के अनुसार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

संबंधित समाचार