18 मई से कुर्बानी हेल्पलाइन शुरू, मिलेगा कुर्बानी और हज से जुड़े सवालों का जवाब

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : दारुल उलूम फिरंगीमहल में शनिवार को कुर्बानी हेल्पलाइन का उद्घाटन किया गया। इस हेल्पलाइन का शुभारंभ दारुल उलूम के नाजिम और इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फिरंगीमहली ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हज और कुर्बानी की शुद्धता के लिए धार्मिक नियमों (मसाएल) का ज्ञान आवश्यक है, बिना इसके इबादत की सही अदायगी संभव नहीं है।

मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि कुरान में भी निर्देश है कि किसी विषय की जानकारी न हो तो अहले इल्म से मार्गदर्शन लेना चाहिए। उन्होंने अपील की कि मुसलमान शरई मामलों में उलमा से संपर्क करें ताकि हज, कुर्बानी और अन्य धार्मिक कार्य सही तरीके से पूरे हो सकें।

उन्होंने बताया कि यह हेल्पलाइन वर्ष 2002 से संचालित है, जिसके माध्यम से देश-विदेश से लोग हज, कुर्बानी और अन्य धार्मिक सवाल पूछते हैं, जिनका उत्तर विद्वानों का पैनल देता है। इससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं।ट

दारुल उलूम फिरंगीमहल के प्रधानाचार्य मौलाना नईमुर्रहमान सिद्दीकी ने बताया कि यह हेल्पलाइन 18 मई से 30 मई तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके लिए मोबाइल नंबर 9415023970, 9335929670 और 7007705774 पर संपर्क किया जा सकता है।

संबंधित समाचार