बिना हेलमेट चलाई मोटरबाइक ... फिर खुद चालान काटने की अपील , देवरिया के भाजपा विधायक ने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

देवरिया। देवरिया सदर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद उन्होंने खुद पुलिस से चालान काटने की अपील की है। विधायक ने सोमवार को कहा कि रविवार सुबह मेहड़ा पुरवां स्थित आवास पर पार्टी कार्यकर्ता प्रमोद मणि ने उनसे अपनी नयी मोटरसाइकिल चलाने का आग्रह किया। 

त्रिपाठी ने कहा, ''मैं उनके इस आग्रह को ठुकरा नहीं सका और बिना हेलमेट मोटरसाइकिल पर सवारी की जो नियमों के खिलाफ है।'' विधायक ने कहा कि अपनी गलती का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई करने और चालान काटने की अपील की। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने की भी अपील की। उनकी इस पहल की सोशल मीडिया पर सराहना हो रही है। 

ये भी पढ़ें :  
मिशन 2027: आगामी चुनाव की रणनीति पर केंद्रित होगी राहुल गाँधी की यूपी की यात्रा, केरलम के बाद रायबरेली और अमेठी में कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा 

संबंधित समाचार