व्हीलचेयर क्रिकेट में यूपी बना तीन बार का चैंपियन : फाइनल में हरियाणा को 5 रन से हराया, अनिल सिंघानिया बने मैन ऑफ द मैच

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : ग्रेटर नोएडा में आयोजित पांचवीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को पांच रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। कप्तान सोमजीत सिंह की अगुवाई में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन 20 ओवर में आठ विकेट पर 186 रन ही बना सकी और उत्तर प्रदेश ने मुकाबला पांच रन से जीत लिया।

उत्तर प्रदेश के अनिल सिंघानिया को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने महत्वपूर्ण 27 रन बनाने के साथ दो विकेट भी हासिल किए। जीत के बाद कप्तान सोमजीत सिंह ने इस सफलता का श्रेय टीम के सामूहिक प्रदर्शन, मेहनत और संघर्ष को दिया।

ये भी पढ़ें : 
पुलिस बैडमिंटन में CRPF-CISF चैंपियन, टेबल टेनिस में भी यूपी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

संबंधित समाचार