राजा साहब ने हर वर्ग के लिए कार्य करने का दिया संदेश... जन्मजयंती पर बोलीं रानी मृणालिनी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। नगर पंचायत स्थित ऐतिहासिक राजा की कोठी परिसर में सोमवार को स्वर्गीय राजा राजकुमार रत्नाकर सिंह की जन्मजयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, समाजसेवियों व स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय राजा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान लोगों ने उनके सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि वह सदैव क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में सहभागी रहते थे।

सभा को संबोधित करते हुए रानी मृणालिनी सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजा राजकुमार रत्नाकर सिंह जनसेवा, सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों की पहचान थे। उन्होंने कहा कि राजा साहब ने हमेशा लोगों को साथ लेकर चलने और समाज के हर वर्ग के लिए कार्य करने का संदेश दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडेय ने कहा कि राजा साहब का व्यक्तित्व प्रेरणादायी था और उन्होंने व्यापारियों, किसानों तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा प्रयास किया।

इस अवसर पर पवन ओझा, प्रदीप सिंह, कमलेश पाण्डेय, देवीशरण मिश्रा, भानू सिंह, अमित सिंह, धनंजय निखिल पांडेय और गुड्डू मिश्रा सहित अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बाराबंकी : भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली, लो-वोल्टेज, रोस्टिंग और फाल्ट से उपभोक्ता परेशान
बाराबंकी : संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई स्व. बी.एन. सिंह की पुण्यतिथि, पेंशनरों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन का लिया संकल्प
आईपीएल 2026 : हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, दोनों टीमें इस प्रकार...
बाराबंकी : जय दुर्गा माँ स्वयं सहायता समूह को मिली जिम्मेदारी, खुली बैठक में किया गया राशन की दुकान का चयन, लंबे समय से थी रिक्त
लखनऊ : एसजीपीजीआई में भर्ती मरीज का खून से लथपथ शव बरामद, लीवर कैंसर से पीड़ित था मुश्‍ताक अली