प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान : 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से हुए सम्मानित
ओस्लो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोमवार को नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया गया। यह प्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। 'ग्रैंड क्रॉस' रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट का सर्वोच्च दर्जा है। यह सम्मान नॉर्वे के हितों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है।
https://twitter.com/narendramodi/status/2056358597341376783
इससे एक दिन पहले मोदी को स्वीडन के प्रतिष्ठित 'रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस' से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए दिया गया था। यह सम्मान विदेशी शासनाध्यक्षों को दिया जाने वाला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन से दो दिवसीय यात्रा पर ओस्लो पहुंचे। यह मोदी की नॉर्वे की पहली यात्रा है और पिछले 43 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की नॉर्वे की पहली यात्रा है।
अब तक 32वां सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 32 देशों ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। एक दिन पहले ही स्वीडन ने भी पीएम मोदी अपने सर्वोच्च सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया था।
