बाराबंकी : भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली, लो-वोल्टेज, रोस्टिंग और फाल्ट से उपभोक्ता परेशान

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मसौली/बाराबंकी: अमृत विचार। बढ़ती गर्मी के साथ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की अव्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। लो-वोल्टेज, रोस्टिंग और बार-बार होने वाले फाल्ट के चलते रात के समय लोगों की नींद हराम हो रही है।

विद्युत उपकेंद्र मसौली के आधा दर्जन फीडरों पर रविवार को एक घंटे की रोस्टिंग के बाद शाम 7:24 बजे आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन सहादतगंज फीडर के अनुपगंज में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से सप्लाई बंद करनी पड़ी। मरम्मत के बाद 1:30 बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी।

इसी दौरान रात 9 बजे मसौली फीडर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ागांव में ट्रांसफार्मर के केबल में आग लग गई, जिसके कारण सप्लाई बाधित हो गई। करीब 9:30 बजे अस्थायी रूप से आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन एलटी केबल जलने के चलते 10 बजे फिर से बिजली बंद करनी पड़ी।

इसके बाद रोस्टिंग के बाद रात 12:25 बजे आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन कुछ ही देर में मसौली फीडर के दूघटिया के निकट ट्रांसफार्मर के केबल में खराबी आने से रात 1:20 बजे बिजली फिर बंद कर दी गई। मरम्मत के बाद 1:30 बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी। पूरी रात बिजली की बार-बार ट्रिपिंग और फाल्ट के चलते उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान रहे।

संबंधित समाचार