लखनऊ में बसों का बड़ा संकट! 164 रोडवेज बसें रद्द, 15 हजार यात्रियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: चालकों की भारी कमी और बसों की मरम्मत में लापरवाही के चलते सोमवार को लखनऊ परिक्षेत्र में 164 रोडवेज बसों का संचालन रद्द कर दिया गया। इनमें 30 से अधिक एसी जनरथ और पिंक बसें तथा 125 से ज्यादा साधारण बसें शामिल रहीं। ये बसें कैसरबाग और आलमबाग बस अड्डों से 18 विभिन्न रूटों पर संचालित होती थीं। अचानक बसें निरस्त होने से करीब 12 हजार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

लखनऊ परिक्षेत्र के चारबाग, आलमबाग, अवध बस डिपो, कैसरबाग, बाराबंकी, उपनगरीय और रायबरेली डिपो की लगभग 150 बसें प्रतिदिन वर्कशॉप से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। इससे रोडवेज को रोजाना करीब 15 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं बंद बसों पर प्रति बस लगभग 30 हजार रुपये मासिक रोड टैक्स का अतिरिक्त बोझ भी विभाग पर पड़ रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि चालक भर्ती और एसी बसों के रखरखाव में सुधार के प्रयास तेज किए गए हैं।

संबंधित समाचार