20 मई 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मेष
आज मार्केटिंग गतिविधियों में बहुत अच्छा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ेगा। नए अनुबन्धों के होने के योग बन रहे हैं।

वृषभ
आज मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घरेलू समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार सौम्य रखें।

मिथुन
आज आपकी आय में कुछ कमी हो सकती है। आप अपने जीवन से संतुष्ट रहेंगे। आप लोगों से मिलना पसन्द करेंगे।

कर्क
आज आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। दिमाग में अनावश्यक विचारों का प्रभाव कुछ अधिक ही बढ़ सकता है।

सिंह
आज मैनेजमेन्ट संबंधी कार्यक्षेत्र में बड़ा लाभ हो सकता है। पिता का मार्गदर्शन आपके लिए आज अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।

कन्या
आज स्वास्थ्य की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सभी काम समय पर पूर्ण हो जायेंगे। आय के अतिरिक्त और नए स्रोत बन सकते हैं।

तुला
आज राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। महिलाओं को हार्मोनल असन्तुलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक
आज आपको उधार धन देने से बचना चाहिए। आलस्य और लापरवाही के कारण व्यापार में अच्छे अवसर चूक सकते हैं।

धनु
आज पति-पत्नी के बीच किसी मामले को लेकर कहासुनी हो सकती है। हालांकि व्यवहार-कुशलता से आप परिस्थितियों को पक्ष में कर लेंगे।

मकर
आज अपनी उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है।

कुंभ
आज समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर मुखर हो सकते हैं। कब्ज और पेट-दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

मीन
आज संतान आपसे अत्यधिक अपेक्षा रखेंगे। घर की बात को बाहर न निकलने दें। अनजान लोगों पर अधिक विश्वास न करें।

 

संबंधित समाचार