लखनऊ: दलित अभियंता का किया गया डिमोशन, सहयोगियों में नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन की शनिवार को प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश के सभी दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंताओं ने पावर कार्पोरेशन प्रबंधन पर आरोप लगाया कि बिजली विभाग में दलित अभियंताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हद हो गई, दलित अधिशासी अभियंता …

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन की शनिवार को प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश के सभी दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंताओं ने पावर कार्पोरेशन प्रबंधन पर आरोप लगाया कि बिजली विभाग में दलित अभियंताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हद हो गई, दलित अधिशासी अभियंता लाल सिंह राकेश को एक मामले में दोषी मानते हुए रिवर्ट कर सहायक अभियंता बना दिया। जिसकी वजह से पीड़ित अभियंता लाल सिंह राकेश ने अवसाद में आ गए हैं।

पीड़ित ने पॉवर एसोसिएशन की बैठक में कहा कि मुझे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया जा रहा। वहीं पीड़ित के मामले को एसोसिएशन ने गंभीरता से लेते हुए कहा कि अबिलंब कार्रवाई को खत्म किया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम अनिश्चित आंदोलन करने के लिए सड़कों पर उतर जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार व पावर कार्पोरेशन की होगी।

सभी बिजली कम्पनियों में पावर कार्पोरेशन प्रबंधन के खिलाफ 92 बैच के अभियंताओं के विरुद्ध मनमाने तरीके से कार्रवाई की जा रही है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अभियंताओं को प्रमोशन के बाद ज्यादातर को पूर्वांचल और दक्षिणांचल निगम में भेजा जा रहा है। जो ही यह एक तरह से दलित अभियंताओं के लिए नाइंसाफी है। एसोसिएशन के सचिव राम प्रकाश ने बताया कि यदि को अभियंता पश्चिमांचल में कुछ माह पहले ही तैनात किया गया है तो उसे हटाकर पूर्वांचल भेजना पूरी तरह तबादला नीति का उल्लंघन है। प्रबंधन के इस दोहरे रवैये से दलित अभियंताओं में नाराजगी है।

उ.प्र. पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन, के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, अतरिक्त महासचिव अनिल कुमार सचिव आरपी केन,, उपाध्यक्ष एसपी सिंह संगठन सचिव अजय कुमार ने कहा कि बहुत जल्द ही सभी मामलों को लेकर एसोसिएशन प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से मुलाकात करेगा और उनसे हस्तक्षेप की मांग करेगा। बैठक में प्रमुख रूप से सर्व राम औतार प्रेम चंद्र, अरविन्द कुमार, हरिश्चंद्र वर्मा, विकाश दीप दयानिधि, एचपी कौसल, राम शब्द रणजीत, अनिल कुमार, जयप्रकश उपस्थित थे।

संबंधित समाचार