SSC GD Exam: कानपुर में परीक्षा केंद्र पर धांधली का आरोप, नाराज अभ्यर्थियों ने जाम किया हाईवे, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर। SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान कानपुर के सरसौल थाना क्षेत्र स्थित एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर बड़ा हंगामा हो गया। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्र पर कुछ चुनिंदा अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले ही प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिया गया। परीक्षा केंद्र पर गंबीर धांधली के आरोप के बाद नाराज छात्रों ने परीक्षा केंद्र के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया।

अभ्यर्थियों ने केंद्र के बाहर की नारेबाजी 

अभ्यर्थियों और उनके परिजनों का कहना है कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही कुछ लोगों को पेपर दे दिया गया, जिसे उन्होंने पेपर लीक का प्रयास बताया। जैसे ही यह जानकारी बाहर पहुंची, छात्रों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने केंद्र के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी।

हाईवे पर जाम, यातायात ठप 

गुस्साए अभ्यर्थियों ने मुख्य हाईवे को ब्लॉक कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। छात्रों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी केंद्र संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं। अधिकारी छात्रों को शांत कराने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभ्यर्थी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

 

संबंधित समाचार