The Pyramid Scheme: 5 जून को रिलीज होगी द पिरामिड स्कीम, खुलेगा धोखाधड़ी की दिलचस्प दुनिया का राज
मुंबई। सीरीज़ 'द पिरामिड स्कीम' का प्रीमियर 05 जून को प्राइम वीडियो पर होगा। प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ 'द पिरामिड स्कीम' के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की तारीख 05 जून घोषित की है। द वायरल फीवर द्वारा प्रोड्यूस, श्रेयांश पांडे द्वारा क्रिएटेड और आशीष आर शुक्ला एवं श्रेयांश पांडे द्वारा डायरेक्टेड यह ड्रामा सीरीज़ पिरामिड स्कीम्स की दिलचस्प लेकिन जटिल दुनिया और जल्दी पैसा कमाने के खतरनाक लालच को एक्सप्लोर करती है।
अक्षेंद्र मिश्रा द्वारा लिखित इस सीरीज़ में परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी, शेखर सुमन, अंजन श्रीवास्तव, अल्फिया जाफ़री और आशीष राघव लीड रोल्स में नज़र आएंगे। साथ ही अखिलेन्द्र मिश्रा, स्मिता बंसल, विजय कुमार, इंद्रेश मलिक, रवि बहल, सुशांत सिंह, सोनल झा और सदानंद पाटिल जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में सपोर्ट करते दिखेंगे। यह सीरीज़ 05 जून को भारत सहित दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर हिंदी में प्रीमियर होगी।
