Bareilly News: सीसीटीवी से खुलेगा मासूम ऋषभ के अपहरण का राज ! घर के बाहर टहलते दिखे संदिग्ध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डेढ़ वर्षीय मासूम ऋषभ के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक दिखाई देने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने खुद मामले की निगरानी संभालते हुए कहा है कि सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

आंवला, अमृत विचार। डेढ़ वर्षीय मासूम ऋषभ के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक दिखाई देने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने खुद मामले की निगरानी संभालते हुए कहा है कि सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम ढुरिया असगुण निवासी रमन पाल ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका डेढ़ वर्षीय पुत्र ऋषभ घर के बाहर से लापता हो गया है। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी पहचान और गतिविधियों का पता लगाने में जुटी हुई है।

पुराना विवाद भी हो सकती है वजह 
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि परिवार के पुराने विवाद की जानकारी भी सामने आई है, इसलिए उसी दिशा में भी पूछताछ की जा रही है। कई पुलिस टीमें लगातार दबिश और तलाश अभियान चला रही हैं। बदायूं जिले के थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम ढुरिया असगुण निवासी रमन पाल वर्तमान में मनौना धाम में सफाई कर्मचारी हैं। वर्तमान में वह मनौना आंवला में ही परिवार सहित रह रहे हैं। बच्चे के लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार