सांसद आवास का घेराव करने के मामले में गिरफ्तार कांग्रेसी हुए रिहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। किसान बिल के विरोध में कांग्रेस की ओर से 25 दिसम्बर को देशभर में सासंद आवास पर ताली थाली बजाओ अभियान आयोजित था। जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत तमाम कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए थे।  शुक्रवार देर शाम जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित चारों कांग्रेस नेता रिहा कर दिए गए। कांग्रेस जिला प्रवक्ता …

अयोध्या, अमृत विचार। किसान बिल के विरोध में कांग्रेस की ओर से 25 दिसम्बर को देशभर में सासंद आवास पर ताली थाली बजाओ अभियान आयोजित था। जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत तमाम कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए थे।  शुक्रवार देर शाम जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित चारों कांग्रेस नेता रिहा कर दिए गए।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीन काले कानून के विरोध में पूरे देश के किसानों की आवाज सरकार तक पहुचाने के लिए सांसद आवास पर ताली ताली बजाकर प्रर्दशन किया गया था।

जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, सोशल मीडिया मंडल कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र पाण्डेय ,ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामचरित मौर्या को जिला कारागार से रिहा किया गया। इस दौरान तमाम कार्यकर्ता जिला कारागार पहुंच गए। फूल मालाओं से अपने नेताओं का स्वागत किया। इन नेताओं ने सर्वप्रथम गांधी पार्क पहुंचकर अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का प्रण लिया।

जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा चाहे किसान भाई हो या आमजन की कोई भी आवाज हो उसको उठाने से यह आताताई सरकार हमें रोक नहीं सकती। हमारी गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक तरीके से की गई परंतु हमें इसका कोई गम नहीं। किसान भाइयों आवाज उठाने के लिए हजारों बार जेल जाने को तैयार हैं। ये आंदोलन रुकने वाला नहीं।

संबंधित समाचार