मलीहाबाद जमीन विवाद : मस्जिद-कब्रिस्तान को बताया 'महाराजा कंस पासी का किला', CM योगी से की जांच की मांग
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के मलीहाबाद क्षेत्र में एक मस्जिद और कब्रिस्तान को लेकर नया विवाद गरमा गया है। यहां पासी समाज ने एक विवादित स्थल पर अपना ऐतिहासिक दावा ठोक दिया है। समाज का कहना है कि यह स्थान प्राचीन काल में उनके गौरवशाली शासक महाराजा कंस पासी का किला था, जो उनकी गहरी आस्था और समृद्ध इतिहास से जुड़ा हुआ है।
मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की पुरातत्व जांच की मांग
वही इसको लेकर पासी समाज के प्रमुख नेता सूरज पासी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भेजा है। सूरज पासी का दावा है कि स्थानीय बुजुर्गों और इतिहास के अनुसार, यह स्थान वर्षों पहले एक प्राचीन किले और पूजनीय धार्मिक स्थल के रूप में विख्यात था, जहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना की जाती थी। जिसमे मुख्यमंत्री से इस पूरे स्थल की ऐतिहासिक और पुरातात्विक जांच कराने तथा इसके पुनर्जीवन की मांग की है।
ये भी पढ़ें :
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर लखनऊ में भंडारों का आयोजन, 'कही बटी इमरती तो कही ठंडा पानी'
