बरेली: जिला अस्पताल की व्यवस्था बीमार, चिकित्सकों का इंतजार
अमृत विचार, बरेली। जनमानस की सेहत सुधारने के लिए सरकार तमाम दावे कर रही है, अस्पताल में सुविधाएं भी बढ़ी हैं। मरीजों का भार बढ़ रहा है तो मानव संसाधनों की तेजी से कमी हो रही है। स्वीकृत पदों पर डाक्टर, फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ उपलब्ध नहीं है। नए पदों पर तो भर्ती हो ही …
अमृत विचार, बरेली। जनमानस की सेहत सुधारने के लिए सरकार तमाम दावे कर रही है, अस्पताल में सुविधाएं भी बढ़ी हैं। मरीजों का भार बढ़ रहा है तो मानव संसाधनों की तेजी से कमी हो रही है। स्वीकृत पदों पर डाक्टर, फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ उपलब्ध नहीं है। नए पदों पर तो भर्ती हो ही नहीं रही है। साथ ही जिन लोगों का तबादला हो रहा है या जो रिटायर हो रहे हैं उनकी जगह पर भी नए चिकित्सक तैनात नहीं किए जा रहे हैं। इस अभाव में जिला अस्पताल बीमार हो गया है।
ऐसे में उसे डाक्टर, फार्मासिस्ट समेत अन्य स्टाफ रूपी दवा की जरूरत है। इस कमी का असर सीधे तौर पर मरीजों पर ही पड़ रहा है। मरीज परेशान हैं। उसके मर्ज को डॉक्टर ठीक से देख नहीं पाते और घंटों लाइन में लगे रहते हैं। इस मामले में मंडल अपर निदेशक एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (कार्यकारी) डा. हर्षवर्द्धन ने बताया कि कई बार शासन से मांग की गई है लेकिन स्थिति जस की तस है। वहीं, अस्पताल प्रशासन के अनुसार चिकित्सक न होने की वजह से गरीब तबके के लोगों को भी मजबूरन निजी अस्पताल का रुख करना पड़ता है।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों की वर्तमान स्थिति
पद रिक्त
एडी व प्रमुख अधीक्षक 1
चिकित्सा अधीक्षक 1
चेस्ट फिजीशियन 2
बाल रोग विशेषज्ञ 1
रेडियोलॉजिस्ट 1
पैथोलॉजिस्ट 1
कार्डियोलाजिस्ट 2
निश्चेतक 2
मनोरोग 1
जनरल सर्जन 1
ऑथो सर्जन 1
ईएनटी सर्जन 1
यूरो सर्जन 1
न्यूरो सर्जन 1
प्लास्टिक सर्जन 1
न्यूरो फिजीशियन 1
नेफ्रोलॉजिस्ट 1
डेंटल सर्जन 1
कुल 18
