UP STF ने पकड़ा विदेशी ‘OG गांजा’ और MDMA का जखीरा, थाईलैंड-कैलिफोर्निया कनेक्शन वाले ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

-एसटीएफ ने 1.22 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ आगरा में दबोचा गिरोह -दिल्ली-हरियाणा कनेक्शन से चल रहा था सिंथेटिक ड्रग्स का कारोबार -थाईलैंड और कैलिफोर्निया कनेक्शन की जांच में जुटीं एजेंसियां

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने आगरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी हाइड्रोपोनिक गांजा और एमडीएमए की तस्करी करने वाले चार सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.0645 किलोग्राम “ओजी गांजा” (ड्रोनाबिनोल) और 147 ग्राम एमडीएमए बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.22 करोड़ रुपये आंकी गई है।

एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र प्रजापति उर्फ जीतू, प्रेम कुमार प्रजापति, बबलू शर्मा और नन्हीं देवी शामिल हैं। कार्रवाई 27 मई की रात सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी कॉलोनी में की गई। टीम ने मौके से पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और नकदी भी बरामद की।

एसटीएफ को लंबे समय से आगरा और आसपास के जिलों में सिंथेटिक ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह की सूचना मिल रही थी। पूछताछ में आरोपी जितेंद्र ने खुलासा किया कि उसकी मां पहले से गांजा और नशीले पदार्थों की सप्लाई करती थी। बाद में परिवार के अन्य सदस्य भी इस नेटवर्क से जुड़ गए। गिरोह दिल्ली और हरियाणा से नशीले पदार्थ लाकर पश्चिमी यूपी में सप्लाई करता था।

जांच में यह भी सामने आया कि बरामद “ओजी गांजा” विदेशी पैकिंग में आता था और उसकी छोटी पुड़ियां बनाकर युवाओं को बेचा जाता था। आरोपियों ने पूछताछ में एक ऐसे सप्लायर का भी जिक्र किया है, जो वर्तमान में थाईलैंड में रह रहा है और अलग-अलग ठिकानों पर ड्रग्स रखवाकर सप्लाई कराता था। एसटीएफ ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एजेंसियां अब नेटवर्क के अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं।

ये भी पढ़ें  : 
UP के जिलों में आंधी-तूफान से भारी तबाही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाला मोर्चा; अधिकारियों को दिए आकलन के निर्देश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पीलीभीत : अनूप अग्रवाल को मिली अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कमान, विनीत बने जिला महामंत्री और संजय नगर अध्यक्ष
पीलीभीत में राशन की कालाबाजारी : मगरासा कोटेदार ने बेचा 82.84 क्विंटल सरकारी अनाज, FIR दर्ज
Karnataka Politics: डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, कैबिनेट में सिद्धारमैया के बेटे समेत 13 मंत्री शामिल
तुषार त्यागी हत्या : 40 बीघा जमीन के लिए पिता ने ली बेटे की जान, मेरठ में हुआ खौफनाक कांड
प्रयागराज कारोबारी परिवार की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, दोस्त के साथ मिलकर बेटे ने की माता-पिता समेत बहन की हत्या, पुलिस ने हथियार और गहने किये बरामद