गाय को राष्ट्रिय पशु करें घोषित, गोरखपुर के युवक ने सरकार के सामने रखी अनोखी मांग

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक अलग तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। देश में गौ हत्या और गौ संरक्षण को लेकर लंबे समय से सियासी और सामाजिक बहस चलती रही है। आमतौर पर इस मुद्दे को मुस्लिम समुदाय से जोड़कर देखा जाता है और कई बार इसे लेकर विवाद तथा हिंसा की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। इसी बीच गोरखपुर से एक अलग तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। 

दरअसल, बकरीद के दिन गोरखपुर के बहरामपुर स्थित ईदगाह में नमाज के बाद एक मुस्लिम युवक लोगों के बीच हाथ में बैनर लेकर दिखाई दिया। युवक का नाम शमीम डायमंड बताया जा रहा है, जो तिवारीपुर थाना क्षेत्र के दाऊद चक इलाके के निवासी हैं।

नमाज अदा कर बाहर निकल रहे लोगों से शमीम डायमंड ने अपील की कि वे गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उनकी मुहिम का समर्थन करें। उनके हाथ में मौजूद बैनर पर भी इसी तरह की मांग लिखी हुई थी। ईदगाह परिसर के बाहर यह दृश्य लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया। 

मौके पर मौजूद कई लोगों ने इस पहल की तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किए, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल होने लगा। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे सांप्रदायिक सौहार्द और सकारात्मक संदेश बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

हालांकि शमीम डायमंड की इस पहल को लेकर अभी तक किसी संगठन या प्रशासनिक स्तर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन बकरीद जैसे मौके पर मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग ने लोगों के बीच नई बहस जरूर छेड़ दी है।

ये भी पढ़ें  :  
विनेश फोगाट को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी एशियाई खेलों के ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति

संबंधित समाचार