Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री की 'मन की बात' में एथलीट्स का जलवा, राष्ट्रीय रिकॉर्डों की झड़ी!
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 134वें एपिसोड की शुरुआत खेल और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से की। उन्होंने देशभर के एथलीट्स की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय एथलीट्स लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।
पीएम मोदी ने हाल ही में झारखंड के रांची में आयोजित नेशनल सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का जिक्र किया। इस प्रतियोगिता में करीब 800 एथलीट्स ने भाग लिया, जिसमें चार अलग-अलग स्पर्धाओं में चार नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज किए गए।
https://twitter.com/narendramodi/status/2060956889052303744?s=20
खिलाड़ियों ने दिखाया दम
गुरिंदरवीर सिंह, विशाल टोके, तेजस्विन शंकर, देव मीणा और कुलदीप कुमार ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में रिकॉर्ड अपने नाम किए। खासतौर पर 100 मीटर दौड़ की चर्चा पूरे देश में छाई रही। महज दो दिनों के अंदर पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तीन बार टूटा। गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर ने इस शानदार उपलब्धि पर मुहर लगाई।
प्रधानमंत्री ने इन खिलाड़ियों के मेहनत, समर्पण और उभरते प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि ये उपलब्धियां पूरे देश के लिए गर्व की बात हैं।
खबर अपडेट की जा रही है...
