UP Weather News : सुहाना हुआ यूपी का मौसम, 65 जिलों में बारिश का अलर्ट, आपके शहर-जिले का क्या हाल!
मई के दूसरे पखवाड़े में भयंकर गर्मी पड़ी। जमीन-आसमान तपने लगे और बिजली व्यवस्था चरमराने लगी। लू के थपेड़े, दोपहर में सड़कें सूनी करने लगे थे। लेकिन मई की विदाई होते-होते मौसम ने करवट बदली। राज्य के कई हिस्सों में रविवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश और कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के बाद मौसम सुहाना हो गया है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में तापमान काफी नीचे गिरा है। इससे पिछले दिनों की गर्मी से बेहाल आम लोगों ने बड़ा सुकून महसूस किया। यूपी में मौसम का बदला मिजाज अभी बरकरार रहेगा। मौसम विभाग ने 1 जून को भी यूपी के करीब 65 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का संभावना जताई है।
मई के आखिर में मौसम पूरी तरह बदल गया। मई के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत भयंकर गर्मी के साथ हुई थी। जमीन-आसमान तप रहा था। भीषण गर्मी में बिजली भी दगा देने लगी थी। इससे पूरे प्रदेश में हाहाकार मचने लगा था। लेकिन मई की विदाई होते-होते मौसम ने करवट बदल ली।
राज्य के कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। मई की लू-गर्मी से झुलस रहे इंसानों से लेकर पशु-पक्षियों तक ने राहत महसूस की। रविवार को जहां कई जिलों में झमाझम बारिश हुई तो कुछ हिस्सों में आंधी भी देखने को मिली।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड तक के लिए मौसम विभाग का अलर्ट आया है। आंधी-बारिश और तेज हवाएं चलने की अनुमान है। बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हरदोई, संभल, झांसी ललितपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बदायूं, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, एटा, इटावा, औरैया, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, बागपत, शामली, मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद, नोएडा में आंधी और बारिश होने की संभावना जताई है।
राजधानी लखनऊ, सीतापुर, अमेठी, बाराबंकी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, महाराजनगर, मऊ, बलिया, संतकबीरनगर, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, जौनपुर, चंदौली, वाराणसी और सोनभद्र के अलावा आसपास के जनपदों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ हवाएं चल सकती हैं।
मुरादाबाद रहा सबसे गर्म जिला
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान मुरादाबाद जिले में दर्ज किया गया। मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच फतेहगढ़ दूसरा सबसे ज्यादा तापमान वाला जनपद रहा। यहां 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। लखीमपुर खीरी 37 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य में तीसरे नंबर पर रहा।
यह भी पढ़ें:-CM योगी आज देंगे बड़ी सौगात : बिजनौर में पाकिस्तान से विस्थापित1645 परिवारों को सौंपेंगे भूमिधरी अधिकार पत्र
