लखनऊ में सम्मानित यूपी के मेधावी विद्यार्थी, सीएम योगी ने बाटें 223 राज्य स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को नकद इनाम और मेडल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचारः प्रदेश सरकार की ओर से पहली जून को मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया।

Untitled design (24)

लोक भवन सभागार में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के विभिन्न शिक्षा बोर्डों के 223 राज्य स्तरीय मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

Untitled design (25)

समारोह में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड के वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

Untitled design (27)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माध्यमिक एवं उच्च्तर माध्यमिक परीक्षाओं में छात्राओं के मुकाबले छात्रों की कम संख्या के मद्देनजर सोमवार को कहा कि छात्राएं घर के काम में सहयोग करने के बावजूद बेहतर अंक प्राप्त कर रही हैं लिहाजा छात्रों को उनका अनुसरण करना चाहिए।

Untitled design (28)

माध्यमिक शिक्षा विभाग की परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने मेधा सूची में छात्राओं के मुकाबले छात्रों की कम संख्या होने का जिक्र किया। 

Untitled design (29)

 

Untitled design (30)

उन्होंने कहा, "इस अवसर पर मैं देख रहा था कि इस समारोह मे 223 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जा रहा है, जिनमे छात्रों की संख्या 85 है और छात्राओं की संख्या 138 है, यानी छात्राओं की संख्या मेधा सूची में अधिक है, छात्र कम हैं।

Untitled design (31)

Untitled design (32)

प्रदेश स्तर पर हाईस्कूल की परीक्षा में 115 बच्चों में 34 छात्र हैं, 81 छात्राएं हैं। इंटरमीडिएट की टॉप की सूची में देखें तो छात्र नौ हैं, छात्राएं 14 हैं।"

Untitled design (33)

राज्य स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को एक लाख रुपये की धनराशि, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र, मेडल और साफा प्रदान किया।

Untitled design (34)

Untitled design (35)

कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों तथा संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया । अधिकारियों के मुताबिक, राज्य स्तरीय सम्मान के लिए कुल 223 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। 

Untitled design (36)

इनमें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 138 विद्यार्थी, माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के 21 विद्यार्थी, सीआईएससीई बोर्ड के 33 विद्यार्थी तथा सीबीएसई बोर्ड के 31 विद्यार्थी शामिल हैं।

Untitled design (37)

इन 223 विद्यार्थियों में 85 छात्र और 138 छात्राएं हैं। राज्य स्तरीय समारोह के समानांतर प्रदेश के सभी जनपदों में भी मेधावी विद्यार्थी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए

UP's meritorious students honored in Lucknow
UP's meritorious students honored in Lucknow

जिला स्तर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जिला स्तर पर कुल 1459 विद्यार्थियों को सम्मान, जिनमें 687 हाईस्कूल और 772 इंटरमीडिएट के विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें 617 छात्र और 842 छात्राएं हैं। जिला स्तरीय मेधावियों को 21 हजार रुपये की धनराशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया गया। इस प्रकार वर्ष 2026 के मेधावी विद्यार्थी सम्मान कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर में कुल 1682 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

आदित्यनाथ ने कहा, "यह संख्या बताती है कि छात्राएं ज्यादा मेहनत करती हैं और ज्यादा मेहनत करके ज्यादा अंक प्राप्त करने की सामर्थ्य भी रखती हैं। जबकि हम लोग यह मानते थे कि छात्राएं घर में अपनी माता का भी सहयोग करती हैं।" मुख्यमंत्री ने तंज भरे लहजे में कहा, "लेकिन लगता है कि अब परिवर्तन आ गया है और छात्र घर में झाड़ू-पोछा ज्यादा लगाने लग गए हैं... या लगता है कि मां-बाप उनसे ज्यादा काम ले रहे हैं, सब्जी लेने के लिए भेजते होंगे। घर और मोहल्ले में भी हो सकता है कि कुछ झाड़ू लगा रहे होंगे। इसीलिए छात्रों के अंक इतने कम हैं और छात्राएं मेहनत कर रही हैं और मेरिट स्थान में उन्होंने अच्छा स्थान प्राप्त किया है।" 

आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि यह एक सुखद लक्षण है, लेकिन छात्रों के लिए भी एक प्रेरणा भी होनी चाहिए कि छात्राएं घर में परिवार का सहयोग करते हुए भी अच्छे अंक प्राप्त कर रही हैं और मेरिट में ज्यादा संख्या में स्थान प्राप्त कर रही हैं, तो छात्रों को कम से कम उनका ही अनुसरण कर लेना चाहिये। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बालिकाओं की शिक्षा की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, "मेरा मानना है कि बेटी पढ़ेगी तो आगे बढ़ेगी और देश और समाज को भी आगे बढ़ाएगी, यह इस रिजल्ट के माध्यम से एक संदेश बहुत स्पष्ट आ गया हम सबके सामने है।" 

सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की आयु ऐसी है कि इसी समय उन्हें सही दिशा प्रदान करनी चाहिए तभी उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे का अभिभावक उसका पहला गुरु होता है लेकिन आज हो क्या रहा है हम लोग अक्सर देखते हैं कि बच्चा रो रहा है तो माता-पिता उसको संतुष्ट करने के लिए उसे अपना स्मार्टफोन दे देते हैं। आदित्यनाथ ने आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों को ऐसे दूसरे कार्यों के साथ जोड़ा जाए जो उसका रचनात्मक विकास कर सकें। 

उन्होंने कहा, "दो-तीन वर्ष के बच्चे को आप स्मार्टफोन पकड़ा रहे हैं, वीडियो गेम के साथ जोड़ रहे हैं। उसके घातक परिणाम भी हम सबको देखने को मिल रहे हैं। हम सबको यह बातें याद रखनी होगी कि भारत में ज्ञान की कितनी समृद्धि परंपरा रही है। विद्या को भारत ने बहुत विस्तृत रूप से माना है।" मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा हमारे जीवन में मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है और वह उन चुनौतियों से जूझने के लिए हमें प्रेरणा देती है जो समाज और राष्ट्र के सामने आ खड़ी हुई है। या आती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा ने कभी चुनौतियों से पलायन का रुख नहीं अपनाया। 

आदित्यनाथ ने जीवन में गुरु के महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि प्राचीन काल से देखें तो राम तब राम बने जब गुरु वशिष्ठ थे, राम के पास दिव्य अस्त्र तब आए जब गुरु विश्वामित्र थे, राम को मर्यादा के आदर्श के रूप में प्रस्तुत करना है तब जब गुरु के रूप में महर्षि वाल्मीकि थे, भारत की एकता को उत्तर से दक्षिण तक निर्बाध रूप से आगे बढ़ाना है यह तब संभव हो पाया जब गुरु के रूप में महर्षि अगस्त्य जैसा ऋषि है। 

मुख्यमंत्री ने कहा, "कृष्ण तब कृष्ण बन पाए जब गुरु संदीपन आए। याद रखना, युग अलग-अलग हो सकता है लेकिन समय के अनुरूप मुरली की आवश्यकता वृंदावन में थी लेकिन धर्म की स्थापना के लिए सुदर्शन भी आवश्यक है और संदीपन ने महसूस किया था और कृष्ण के हाथों से मुरली वृंदावन में रखवा कर कहा कि सुदर्शन लेकर निकल पड़ो तभी धर्म की स्थापना होगी. तभी यह देश सुरक्षित होगा और इस भाव के साथ जब इस प्रकार की प्रेरणा आप (गुरुजन) दे पाएंगे, तब राष्ट्र के रूप में एक लंबी यात्रा को हम आगे बढ़ा पायेंगे।

 

ये भी पढ़ें  : 
एटा : मॉर्निंग वाक पर निकली महिला को दिनदहाड़े मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस 

संबंधित समाचार