Stock Market Today :  एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान से सराबोर हुआ कारोबार, सेंसेक्स-निफ्टी में ही सकारात्मक बदलाव 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 206.16 अंक चढ़कर 74,981.90 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 42.65 अंक की बढ़त के साथ 23,604.80 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचसीएल टेक के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में गिरावट रही। 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट गिरावट में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.15 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 21,105.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स शुक्रवार को 1,092.06 अंक और निफ्टी 359.40 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। 

ये भी पढ़ें  : 
Stock Market Today : उतार-चढ़ाव भरे शेयर बाजार, आईटी कंपनियों में लिवाली ; जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल 

संबंधित समाचार