लखनऊ के आलमबाग में फूटा लोगों का गुस्सा, गंदा पानी सप्लाई और बिजली कटौती को लेकर किया सड़क पर जमकर बवाल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार : यूपी की राजधानी लखनऊ के आलमबाग में गंदे पानी और ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर आम लोगों ने प्रदर्शन किया। बता दें कि आलमबाग के मानक नगर क्षेत्र स्थित रामनगर कॉलोनी में पिछले कई दिनों से दूषित पानी और बिजली समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने आज अवध चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी के बीच मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशानी से गुस्साए लोगों ने सोमवार की सुबह लखनऊ-कानपुर मार्ग को पूरी तरह जैम कर जमकर प्रदर्शन किया। हाई-वे की लेन पर करीब 2 घंटे के लिए सड़क जाम कर दिया। 

प्रदर्शन से बनी जाम की स्थिति

आम लोगों के प्रदर्शन के चलते कानपुर की ओर से लखनऊ आने वाली ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई। हाई वे पर देखते ही देखते 1 किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी कतार लग गई। अफरा तफरी के बीच स्थिति को सँभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस प्रशासन ने डायवर्ट किया और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए मौके पर तत्काल अलर्ट रहा। रामनगर कॉलोनी में दर्जनों पुरुष और महिलाओं और बच्चों ने घरों से बोतलों में गंदा और बदबूदार पानी लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अवध चौराहा से लेकर इंडियन बैंक के सामने तक रोड ब्लॉक कर जमकर नारेबाजी की। 

नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे

प्रदर्शन की सूचना पर नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मौके पर प्रदर्शन कर रहे लोगों से शांत रहने की अपील की इसके अलावा अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना। नगर निगम अधिकारियों ने कॉलोनी में साफ़ पानी और बुनियादी सुविधाओं को लेकर जल्द से जल्द दूर करने के लिए लिखित आश्वासन दिया जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को सड़क से हटने के लिए कहा गया। जिसके करीब 2 घंटे बाद यातायात दोबारा बहाल कराया जा सका।   

ये भी पढ़ें  : 
चारबाग में रूट बदलने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, एक दिन के नोटिस पर 19 ट्रेनें बदले मार्ग से चलीं, कई यात्रियों की ट्रेन छूटी

 

संबंधित समाचार