केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे UP कैडर के आईपीएस IPS अमित पाठक, NSG में मिल सकती है पोस्टिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

लखनऊ/नई दिल्ली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमित पाठक केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। उन्हें नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर नियुक्त किए जाने की संभावना है।

2007 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित पाठक वर्तमान में देवीपाटन रेंज (गोंडा) के आईजी के रूप में तैनात हैं। यूपी पुलिस में अपनी सशक्त छवि और कुशल प्रशासन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने वाराणसी, गाजियाबाद समेत कई महत्वपूर्ण जिलों में एसएसपी और अन्य अहम पदों पर कार्य किया है।

अमित पाठक का मूल जिला उन्नाव है। वे अपनी दृढ़ता, फील्ड वर्क और रणनीतिक सोच के लिए पूरे यूपी पुलिस में चर्चित रहे हैं। हाल ही में उन्हें आईजी रैंक मिली थी। केंद्र में प्रतिनियुक्ति उनके करियर की नई उपलब्धि मानी जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता