UP Police : DG समेत चार IPS और 14 पीपीएस होंगे सेवानिवृत्त, केंद्र में तैनात हैं डीजी आलोक शर्मा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी पुलिस के चार आईपीएस और 14 पीपीएस अधिकारी जून माह में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। सेवानिवृत्त होने वालों में महानिदेशक आलोक शर्मा भी हैं। पुलिस महानिदेशक बनने वाली सूची में आलोक शर्मा का भी नाम था।

महानिदेशक आलोक शर्मा इन दिनों केंद्र सरकार में तैनात हैं। जबकि आईपीएस राजीव मेल्होत्रा स्टेट सेवा से प्रमोट हुए थे। वर्तमान में आईजी हैं, जो इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एसपी सीआईडी गिरिजेश कुमार भी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जबकि एसएसएफ के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र भूषण भी इसी माह सेवानिवृत्त होंगे।

जबकि पीपीएस अधिकारियों में एडिशनल एसपी अशोक वर्मा, डीएसपी बलराम, डीएसपी जिलाजीत, डीएसपी रेखा बाजपेयी, डीएसपी संत प्रसाद उपाध्याय, डीएसपी अरविंद कुमार, डीएसपी विनोद कुमार, डीएसपी सतीश कुमार रावत, डीएसपी संजय वर्मा, डीएसपी उर्मिला चौधरी, डीएसपी सुगंधा उपाध्याय, डीएसपी राम निवास यादव और डीएसपी जयकरन सिंह जून माह में सेवानिवृत्त होंगे।

 

संबंधित समाचार