मुरादाबाद: दूसरे निकाह से खफा बीवी ने पुलिस में की शिकायत
मुरादाबाद, अमृत विचार। पत्नी से तलाक लिए बिना पति ने दूसरा निकाह कर लिया। निकाह करने से पहले पत्नी को मारपीट कर छह बच्चों संग निकाल दिया था। जानकारी होने पर पत्नी ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने महिला थाने पहुंचकर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पत्नी से तलाक लिए बिना पति ने दूसरा निकाह कर लिया। निकाह करने से पहले पत्नी को मारपीट कर छह बच्चों संग निकाल दिया था। जानकारी होने पर पत्नी ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने महिला थाने पहुंचकर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और बगैर तलाक लिए दूसरा निकाह करने के साथ प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने जब पति से संपर्क किया तो उसने कुछ देर में थाने आने की बात कहकर फोन बंद कर लिया। वहीं महिला ससुराल में रहने की जिद पर अड़ी है।
मामला मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम रघुवीरपुर बरीपाल का है। यहां पर रहने वाली रेहाना महिला थाने पहुंची। उसका कहना था कि 12 साल पहले उसका निकाह रघुवीरपुर बरीपाल निवासी शरवर अली के साथ हुआ था। उसके छह बच्चे हुए। लेकिन निकाह के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे अक्सर प्रताड़ित किया करते थे। रेहाना के अनुसार कुछ साल पहले पति किसी दूसरी महिला के संपर्क में आ गया।
महिला के अनुसार करीब एक साल पहले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए पति सरवर अली व अन्य ससुरालियों ने उसे मारपीट कर बच्चों संग घर से निकाल दिया। तब से वह बच्चों संग मायके रह रही थी। उसके अनुसार कुछ दिनों पहले पति जिस महिला से बात करता था, उससे दूसरा निकाह कर लिया। पति ने उसे तलाक भी नहीं दिया, दूसरा निकाह करने की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया।
आरोप है कि जिस पर ससुराली उसे धमकाने लगे। पीड़िता थाने में बच्चों संग ससुराल जाने की जिद् पर अड़ गई। इसके बाद पुलिस ने उसके पति को फोन किया तो कुछ देर में आने की बात कहकर फोन बंद कर लिया। महिला थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
