UP Weather News : आगरा में झमाझम बारिश, कमजोर पड़ने वाला है पश्चिमी विक्षोभ का असर, फिर सताएगी गर्मी

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इसमें मैनपुरी, इटावा, अलीगढ़, हाथरस, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, अमरोहा, बागपत, शामिल, मेरठ, बस्ती, बलिया, लखीमपुर और गोरखपुर जनपद शामिल हैं।

अमृत विचार : भीषण गर्मी में मौसम ने करवट बदली। हवा के तेज झोंकों ने लू के थपेड़ों को, राहत में बदल दिया। यूपी में आंधी-बारिश से आम लोगों ने बड़ी राहत महसूस की। सोमवार को भी कई जगहों पर आंधी-बारिश के कारण मौसम सुहाना बना रहा। हालांकि मौसम एक बार फिर अपने पुराने अंदाज की तरफ लौटने वाला है। माना जा रहा है कि 5 जून के बाद भयंकर गर्मी का दौर शुरू होगा। 

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर कम जरूर हो रहा है, लेकिन 5 जून तक इसके प्रभाव का अनुमान है। मंगलवार की भोर में ही आगरा का मौसम सुहाना हो गया। गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। 

मंगलवार को राजधानी लखनऊ समेत यूपी कई और हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है। इसमें कानपुर, मैनपुरी, इटावा, अलीगढ़, हाथरस, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, अमरोहा, बागपत, शामिल, मेरठ, बस्ती, बलिया, लखीमपुर और गोरखपुर आदि जनपद शामिल हैं। 

इन जिलों में बारिश की संभावनाएं हैं। मौसम अच्छा रहा। गर्मी से राहत मिलेगी। 

आज खत्म हो जाएगा नौतपा

यूपी में नौतपा का दौर आज थम रहा है। भीषण गर्मी की चेतावनी वाले नौतपा में पश्चिमी विक्षोभ बड़ी राहत बनकर आया। मौसम ने करवट बदली। यूपी समेत कई अन्य राज्यों में 28 मई से आंधी-बारिश का असर रहा। इससे आमजन ने गर्मी से बड़ी राहत महसूस की। आज 2 जून को नौपता का समय खत्म हो रहा है। 


झांसी में सबसे कम तापमान


यूपी में आज-मंगलवार को झांसी का मौसम काफी सुहाना है। मौसम विभाग के मुताबिक झांसी का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस है। मेरठ में 30.8 डिग्री सेल्सियस और बहराइच में 30.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। 

 

 

संबंधित समाचार