Kannauj News: कन्नौज में ब्लॉक प्रमुख ने SDM पर लगाया कुर्सी से भगाने का आरोप, तहसील में पेड़ के नीचे धरने पर बैठे

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ कलेक्ट्रेट में डीएम से मिलकर की शिकायत

कन्नौज, अमृत विचार। भाजपा समर्थित सदर ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया ने एसडीएम सदर पर कार्यालय में कुर्सी से उठाकर भगाने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत जिलाध्यक्ष के साथ कलेक्ट्रेट में डीएम से की है। साथ ही ऐलान किया है कि या तो वह कन्नौज में प्रमुख पद पर रहेंगे या फिर एसडीएम यहां रुकेंगी। इस बाबत एक दिन में निर्णय आने की बात ब्लॉक प्रमुख ने कही है।

हस्ताक्षर नहीं कर रहीं SDM!

मंगलवार को तहसील परिसर में स्थित पीपल के पेड़ के नीचे धरने पर बैठे कन्नौज ब्लॉक प्रमुख ने आरोप लगाया कि तीन महीने से धारा 80 की फाइल एसडीएम सदर वैशाली कार्यालय में पड़ी है। इसमें लेखपाल से लेकर तहसीलदार तक की रिपोर्ट लग गई है। आरोप है कि उपजिलाधिकारी हस्ताक्षर नहीं कर रहीं हैं। ब्लॉक प्रमुख का दावा है कि वह कोई गलत कार्य नहीं कराने आए थे। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कहा कि जब जनप्रतिनिधियों को कार्यालय से निकाल देती हैं तो जनता से कैसे मिलती होंगी। 

भाजपा जिलाध्यक्ष भी तहसील पहुंचे
कन्नौज में ब्लॉक प्रमुख ने SDM पर लगाया कुर्सी से भगाने का आरोप (2)
भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ कलेक्ट्रेट में डीएम से मिलकर की शिकायत

 

ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि उन्हें कुर्सी से न सिर्फ उठाया बल्कि बाहर निकलने को कहा। वह खुद जनता बनकर कार्य कराने गए थे। वहीं इस मामले को लेजर ब्लॉक प्रमुख ने फोन पर अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की इसकी जानकारी दी। कहा कि वह 05 साल में पहली बार तहसील आए थे, यहां की हकीकत देखकर दंग रह गए। वहीं मामले की जानकारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया तहसील पहुंचे और अपने साथ प्रमुख को कलेक्ट्रेट ले गए। जहां डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को पूरा घटनाक्रम बताया गया। जिलाध्यक्ष का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख शांतिपूर्वक धरने पर बैठे थे। पूरी बात जिलाधिकारी को बता दी गई है। मामले की जांच व दोषी पर कार्रवाई का आश्वासन मिला है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जाएगी। प्रमुख ने बताया कि एक दिन का समय दीजिए, कोई न कोई निर्णय आएगा।

जनप्रतिनिधियों का सम्मान है, आरोप गलत

मामले को लेकर जब एसडीएम सदर वैशाली से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन पर प्रमुख को कुर्सी से उठाने का आरोप गलत है। ब्लाक प्रमुख की निजी फाइल थी जिसमें छुट्टी पड़ जाने से आख्या नहीं लग पाई थी। आख्या लगने के साथ आज उनकी फाइल को कर दिया गया है। कहा कि 10 से 12 वैसे भी जन सुनवाई का समय है और फिर जनप्रतिनिधियों का अपना सम्मान है।

जब मनाते रहे लेखपाल

धरने के दौरान लेखपाल दुर्गेश गुप्ता ब्लॉक प्रमुख को मनाते रहे। लेकिन प्रमुख नहीं माने। उन्होंने कहा कि अब उनको कोई काम एसडीएम से नहीं कराना है।

संबंधित समाचार