Bareilly News: बसपा का मिशन 2027-बूथ स्तर तक जड़ें मजबूत करने की कवायद, बरेली मंडल में तैनात किए प्रभारी
संगठन मजबूत बनाने के लिए कद्दावर नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां
2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी हाईकमान ने संगठन को मजबूत करने और मंडल स्तर पर गतिविधियों को गति देने के लिए बरेली मंडल में नए जोन प्रभारियों और वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। इसके जरिए बसपा आगामी चुनावी मुकाबले के लिए अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने में जुट गई है।
बरेली, अमृत विचार। 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी हाईकमान ने संगठन को मजबूत करने और मंडल स्तर पर गतिविधियों को गति देने के लिए बरेली मंडल में नए जोन प्रभारियों और वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। इसके जरिए बसपा आगामी चुनावी मुकाबले के लिए अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने में जुट गई है।
इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
पार्टी की ओर से बरेली मंडल जोन के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो आपस में कार्य विभाजन कर मंडल के विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी करेंगे। दीनदयाल गौतम और अयोध्या प्रसाद गंगवार को बरेली जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि जगदीश प्रसाद बाबू बदायूं जिले का कार्यभार संभालेंगे। वहीं श्याम मूर्ति सिंह को बरेली जिले की विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। मंडल के चारों जिलों में संगठन को सक्रिय बनाने के लिए कई अनुभवी और प्रभावशाली नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व सांसद मुनकाद अली, गिरीश चंद्र जाट, सूरज सिंह जाटव, राजवीर सिंह और राजेश सागर को मंडल स्तर पर कार्यों का विभाजन कर संगठन को मजबूत करने का दायित्व दिया गया है। ये नेता अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी विस्तार, कार्यकर्ता संपर्क और जनाधार बढ़ाने की रणनीति पर काम करेंगे।
जिले की विधानसभा के रुप में यह संभालेंगे काम
बरेली जिले की 9 विधानसभा सीट पर भी विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए गए है। जिसमें शहर विधानसभा में महेन्द्र पाल सागर, देशराज सागर, कैंट विधानसभा प्रभारी रामसिंह जाटव, रामसिंह को जिम्मेदारी दी गई है। वही बहेड़ी विधानसभा में केहरी सिंह, सत्यपाल गौतम, मीरगंज विधानसभा में हरनाम सिंह, अनार सिंह, भोजीपुरा विधानसभा में अजय सागर, धर्मवीर सागर, नवाबगंज विधानसभा में बुद्धसेन गौतम, सुमेर सिंह, फरीदपुर विधानसभा में वीरेश सागर, आरपी सिंह, बिथरी चैनपुर विधानसभा में पंकज कुरील, श्याम सिंह और आंवला विधानसभा में अरविंद सागर, भरत कुमार को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।
बदायूं में यह नियुक्त किए गए प्रभारी
बदायूं जिले की 6 विधानसभा सीटो पर भी बसपा की तरफ से प्रभारी नियुक्त किए गए है। जिसमें बदायूं विधानसभा प्रभारी में धीरज कुमा, रुप सिंट जाटव, बिसौली विधानसभा में विकिंग कुमार शिवा, और कान्ति कुमार, सहसवान विधानसभा में अजय पाल गौतम, लेखराज सिंह, बिल्सी विधानसभा में पुष्पेन्द्र सागर, मानपाल सिंह, शेखूपूर विधानसभा में वीपी भारती, आशाराम उर्फ भूरे, दातागंज विधानसभा में अतुल कश्यप, नेत्रपाल सागर को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।
पीलीभीत की चार सीटों पर भी प्रभारी नियुक्त
पीलीभीत जिले की चार विधानसभा सीटों पर भी बसपा की तरफ से प्रभारी नियुक्त किए गए है। जिसमें पीलीभीत विधानसभा में रामचरण सागर, हाजी सोहेब खान, बरखेड़ा विधानसभा में प्रदीप गौतम, निरंजन गौतम , पूरनपुर विधानसभा में जगदीश प्रसाद, सुरेन्द्र कुमार गौतम, बीसलपुर विधानसभा में ललित भारती और राजेश सागर को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।
शाहजहांपुर में इन्हे दी गई जिम्मेदारी
शाहजहांपुर जिले की 6 विधानसभा सीट में शाहजहांपुर विधानसभा प्रभारी राजेशवर सिंह, हरीराम कश्यप, कटरा विधानसभा प्रभारी के रुप में जयवीर सागर, हरपाल सिंह, जलालाबाद विधानसभा में अमर सिंह शंखवार पातीराम गौतम, तिलहर विधानसभा में वीर बहादुर गौतम, सनतन पाल गौतम, पुवांया विधानसभा में लालाराम गौतम, आफताब खान, ददरौल विधानसभा में बलकरन गौतम, जदुवीर गौतम को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।
सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश
बसपा ने चुनावी रणनीति के तहत विभिन्न भाईचारा संगठनों को भी सक्रिय करने का फैसला किया है। पार्टी ने भाईचारा संगठन में नई जिम्मेदारियां तय की हैं, वहीं मुस्लिम भाईचारा संगठन में भी दो नेताओं को शामिल कर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का प्रयास किया है। मंडल के चारों जिलों में भाईचारा संगठनके संयोजक भी बनाए गए है। जिसमें बरेली जिले में भोगराज सागर, राजेन्द्र कश्यप, बदायूं जिले में जगदीश सरण, मनोज कश्यप, पीलीभीत में संजीव कुमार गौतम, प्रेम सागर चक्रवर्ती, शाहजहांपुर में अजय कुमार गौतम, ब्रहम्कुमार कुशवाहा को जिम्मेदारी दी गई है। वही मुस्लिम भाईचारा संगठन में सलीम कुरैशी और हरीश कुमार सागर को जिम्मेदार दी गई है।
