Bareilly News: एसएसपी ने करगैना चौकी इंचार्ज को किया निलंबित, गूगल मीट समीक्षा के दौरान गिरी गाज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गूगल मीट पर एसएसपी अनुराग आर्या ने की पुलिस अधिकारियों संग क्राइम समीक्षा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या ने गूगल मीट पर समीक्षा कर रहे थे। जिसमें चौकी प्रभारी करगैना की लापरवाही मिलने पर एसएसपी अनुराग आर्या का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने फौरी तौर से करगैना चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए।

बरेली, अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या ने गूगल मीट पर समीक्षा कर रहे थे। जिसमें चौकी प्रभारी करगैना की लापरवाही मिलने पर एसएसपी अनुराग आर्या का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने फौरी तौर से करगैना चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए।

बरादरी में पकड़ा सुभाषनगर का हिस्ट्रीशीटर
दरअसल एसएसपी अनुराग आर्य ने गूगल मीट के जरिए डेली समीक्षा की और कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। गूगल मीट के दौरान पुलिस अधीक्षक, सीओ और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान पता चला कि थाना बारादरी क्षेत्र में चलती बाइक से मोबाइल फोन और पर्स छीनने के आरोपी अजय साहू निवासी थाना सुभाषनगर, करगैना चौकी क्षेत्र को जेल भेजा गया था। इसके घटना के बाद थाना इज्जतनगर क्षेत्र की दूसरी छिनैती की घटना में अजय साहू का नाम सामने आया था।

चौकी इंचार्ज ने नहीं की हिस्ट्रीशीटर की निगरानी
एसएसपी अनुराग आर्य ने जांच के दौरान पाया कि अजय साहू थाना सुभाषनगर का हिस्ट्रीशीटर है। बावजूद इसके करगैना चौकी प्रभारी ने न तो यक्ष एप की एसओपी के मुताबिक उसकी प्रभावी निगरानी की और न ही उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा करगैना चौकी प्रभारी एसआई राजेन्द्र सिंह सिरोही ने अपराध नियंत्रण व मामलों की विवेचना में भी लापरवाही की। अप्रैल माह में 35 विवेचनाओं में से महज 11 का निस्तारण किया गया। आयुध अधिनियम, जुआ अधिनियम, वाहनों के सीजर व 110G समेत 34 पुलिस अधिनियम के तहत भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह सिरोही को फौरी तौर से निलंबित कर दिया। फिलहाल एसएसपी ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। 

संबंधित समाचार