इंडोनेशिया ओपन से हटी सात्विक-चिराग की जोड़ी, चोट के कारण बैडमिंटन एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला
जकार्ता। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सात्विक की चोट के कारण इंडोनेशिया ओपन 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। अब यह जोड़ी अपनी रिकवरी और रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देगी, ताकि वे आगे आने वाले महत्वपूर्ण टूर्नामेंट्स के लिए तैयारी कर सकें। भारतीय बैडमिंटन संघ ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया, ''हम सात्विक के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं और इस जोड़ी को जल्द ही कोर्ट पर वापस देखने का इंतज़ार कर रहे हैं।
