Prayagraj News : यमुना नदी में नहाने उतरे 5 युवक डूबे, एक की मौत, चार को नाविकों ने बचाया

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

स्थानीय नाविकों नाविकों ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाकर बचाव अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, एक युवक को नहीं बचाया जा सका और उसकी डूबने से मौत हो गई। 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित फुलवा गांव में बुधवार को यमुना नदी में नहाने के दौरान पांच युवक डूब गए। स्थानीय लोगों और नाविकों की तत्परता से चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक युवक की डूबने से मौत हो गई। 

स्थानीय नाविकों की तत्परता से बची चार की जान 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पांच युवक बुधवार सुबह यमुना नदी में स्नान करने गए थे। नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए, जिससे सभी डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने युवकों को डूबता देख तुरंत शोर मचाया और स्थानीय नाविकों को सूचना दी। इसके बाद नाविकों ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाकर बचाव अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, एक युवक को नहीं बचाया जा सका और उसकी डूबने से मौत हो गई। 

पुलिस ने बचाए गए युवकों को इलाज के लिए भिजवाया अस्पताल

सूचना मिलने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चारों बचाए गए युवकों को उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृतक की पहचान और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाना बताया जा रहा है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पीलीभीत : अनूप अग्रवाल को मिली अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कमान, विनीत बने जिला महामंत्री और संजय नगर अध्यक्ष
पीलीभीत में राशन की कालाबाजारी : मगरासा कोटेदार ने बेचा 82.84 क्विंटल सरकारी अनाज, FIR दर्ज
Karnataka Politics: डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, कैबिनेट में सिद्धारमैया के बेटे समेत 13 मंत्री शामिल
तुषार त्यागी हत्या : 40 बीघा जमीन के लिए पिता ने ली बेटे की जान, मेरठ में हुआ खौफनाक कांड
प्रयागराज कारोबारी परिवार की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, दोस्त के साथ मिलकर बेटे ने की माता-पिता समेत बहन की हत्या, पुलिस ने हथियार और गहने किये बरामद