अमेठी में दर्दनाक हादसा: प्याज लदा ट्रक दो बाइकों पर पलटा, तीन युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

तेज रफ्तार ट्रक बना काल, एक युवक गंभीर घायल

अमेठी, अमृत विचार l अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में टांडा-बांदा राजमार्ग पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार प्याज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दो मोटरसाइकिलों पर पलट गया। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

बाइक को बचाने के प्रयास में पलटा ट्रक

जानकारी के अनुसार प्याज से भरा ट्रक गौरीगंज से सुल्तानपुर की ओर जा रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे लोकीपुर गांव के पास सामने चल रही बाइक को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे चल रही दो बाइकों पर पलट गया। मौके पर दो युवकों की मौत हादसे में प्रिंस वर्मा (16) पुत्र श्यामलाल वर्मा निवासी गाजीपुर, थाना अंतू, प्रतापगढ़ तथा सनी कुमार (25) पुत्र रामदेव वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

एक घायल युवक का चल रहा इलाज

हादसे में अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

भंडारे से लौट रहे थे सभी युवक

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी युवक रिश्तेदार थे और एक भंडारे में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। अचानक हुए इस हादसे से परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

चालक ट्रक छोड़कर फरार

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मुंशीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक के नीचे दबे युवकों को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया

मुंशीगंज थाना अध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी

ये भी पढ़ें  : 
KGMU परिसर की मजारें 'लावारिस' घोषित, नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर चलेगा बुलडोजर 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म