हमीरपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पुल की स्लैब ढहने से छह मजदूरों की मौत, कई दबे ; सीएम योगी ने जताया हादसे पर दुःख

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। बता दें कि शुक्रवार रात लगभग 3 बजे बेतवा नदी पर बन रहे एक पुल का एक हिस्सा ढह जाने से मलबे में दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई। यह पुल कुरारा के मोराकांदर परसनी से नैठी गांव तक फैला हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना के समय सभी पीड़ित पुल के इसी हिस्से में सो रहे थे। यह घटना बारिश और आंधी-तूफान के बीच हुई, जिससे निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपायों की पर्याप्तता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इस पुल का निर्माण को राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद के प्रयासों से मंजूरी मिली थी। उनके पैतृक गांव मोराकांदर परसनी के पास ही किया जा रहा था। मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ से दस तक पहुंच सकती है।

निर्माणाधीन पुल की स्लैब गिरने से 6 मजदूर दबे 

बेतवा नदी पर ग्राम मोराकांदर थाना ललपूरा से ग्राम कंडौर थाना कुरारा के बीच निर्माणाधीन पुल की स्लैब गिरने से 6 मजदूर दब गए है इसमें से 5 लोग दबे दिख रहे हैं। जबकि एक की मलबे के अंदर फंसे होने की आशंका है। 3 लोग पिलर पर फंसे है। जिन्हें सकुशल उतारने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीआरएफ की एक टीम मौके पर है। दूसरी टीम पहुंचने वाली है।

स्लैब में दबे/मृतकों का विवरण

लोकेंद्र (22) पुत्र राधेश्याम निषाद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा, कुलदीप निषाद (19) पुत्र प्रेमचंद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा, सावंत यादव (28) निवासी भूरागढ़ बांदा उम्र  सभाजीत (30) निवासी भूरागढ़ जनपद बांदा
 पुष्पेंद्र सिंह चौहान (34) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी स्वासा खुर्द थाना ललपुरा, हमीरपुर, राजेश पाल (42) पुत्र सभाजीत निवासी अछपुरा थाना ललपुरा, हमीरपुर

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुःख

Untitled design (93) 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

पुलिस के अनुसार, घटना तड़के करीब तीन बजे लालपुरा थाना क्षेत्र में हुई, जब परसनी और कुरारा कंदौर गांव के बीच निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि पुल निर्माण कार्य में लगे कई मजदूर स्लैब के ऊपरी हिस्से पर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक स्लैब गिर गया। 

पिलर पर फंसे 3 व्यक्ति

अवधेश निषाद भूरागढ़ बांदा, कल्लू यादव भूरागढ़ बांदा, राजेश निषाद नरैनी बांदा

इसके अलावा उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान लोकेन्द्र (22), कुलदीप निषाद (19), सावंत यादव (28), सभाजीत (30), पुष्पेंद्र चौहान (34) और राजेश पाल (42) के रूप में हुई है। वहीं, अवधेश निषाद, कल्लू यादव और राजेश निषाद पिलर के नीचे फंसकर घायल हो गए। 

लालपुरा थाना प्रभारी राजेश कुमार सरोज ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने तीनों घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। सरोज ने बताया कि मलबा हटाकर यह देखा जा रहा है कि कहीं कोई अन्य व्यक्ति दबा तो नहीं है। 

मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ''जनपद हमीरपुर में बेतवा नदी पर एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।'' उन्होंने कहा, ''प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन को एसडीआरएफ के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

हमीरपुर हादसे पर मायावती की सरकार से अपील 'पीड़ितों को दें पर्याप्त सहायता' 

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार से हमीरपुर पुल हादसे में मारे गए श्रमिकों के परिजनों को पर्याप्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने तथा घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। मायावती ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतक श्रमिकों के आश्रितों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए।

बसपा प्रमुख ने घायलों के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा और बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने की भी मांग की। इसी पोस्ट में मायावती ने ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में करीब 15 वर्षीय गोपाल शर्मा की हत्या की घटना को अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताया तथा मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग भी की। उन्होंने हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कड़ी सजा दिए जाने की भी मांग की। 

 

ये भी पढ़ें  : 
पीएम मोदी से मिले तमिलनाडु के सीएम विजय, जानिए किन मुद्दों पर हुई बात  

संबंधित समाचार