Kanpur Dehat News : मंत्री राकेश सचान को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र की देवीपुर चौकी में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी राममिलन ने मंगलवार को शराब के नशे में UP-112 पर फोन कर मंत्री राकेश सचान को जान से मारने की धमकी दी थी। 

कंट्रोल रूम से सूचना क्षेत्र के पीआरवी वाहन के सिपाही को मिली इसके बाद थाने को जानकारी दी गई तो पुलिस सक्रिय हो गई। भोगनीपुर के देवीपुर चौकी इंचार्ज अतेंद्र कुमार ने कानपुर रेउना थाना के मखौली गांव के राममिलन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है और गहन पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार