क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर: 7 साल बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया, 40 दिनों में होंगे 12 ब्लॉकबस्टर मुकाबले! देखें पूरा शेड्यूल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः  न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी दौरे के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार का दौरा बेहद ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि 40 दिनों के भीतर भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे। आईसीसी (ICC) के अनुसार, न्यूजीलैंड के क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार है जब वे किसी एक सीरीज में इतने ज्यादा मैचों की मेजबानी कर रहे हैं।

इस महादौरे में 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच शामिल हैं। दौरे का आगाज 22 अक्टूबर से फटाफट क्रिकेट (T20) के साथ होगा, जबकि समापन 1 दिसंबर को आखिरी टेस्ट मैच के साथ होगा।

7 साल का सूखा खत्म... कीवी धरती पर होगी टेस्ट की जंग

भारतीय टीम के नजरिए से यह दौरा बेहद खास है। पिछले 7 सालों में यह पहला मौका होगा जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी। इससे पहले भारत ने साल 2019 में वहां टेस्ट मैच खेला था। वहीं, सीमित ओवरों (वनडे और टी20) की बात करें तो भारतीय टीम साल 2022 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड का रुख करेगी।

IND vs NZ: पूरा शेड्यूल और वेन्यू (Full Schedule & Venues)

नीचे दिए गए टेबल में आप पूरे दौरे का तारीखवार विवरण देख सकते हैं:

1. टी20 सीरीज का शेड्यूल (5 मैच)- 22 अक्टूबर से 1 नवंबर

- 22 और 24 अक्टूबर को पहले दो टी20 मुकाबले क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे।
- 27 अक्टूबर को तीसरा टी20 वेलिंगटन में होगा।
- 30 अक्टूबर को चौथा मुकाबला ऑकलैंड की पिच पर सजेगा।
- 1 नवंबर को पांचवां और अंतिम टी20 हैमिल्टन में खेला जाएगा।

2. वनडे सीरीज का शेड्यूल (5 मैच)- 4 नवंबर से 15 नवंबर

- 4 नवंबर को पहला वनडे ऑकलैंड में होगा।
- 7 नवंबर को दूसरा वनडे वेलिंगटन में खेला जाएगा।
- 10 नवंबर को तीसरा वनडे , हैमिल्टन,  में आयोजित होगा।
- 13 और 15 नवंबर को आखिरी दो वनडे मैच माउंट माउंगनेई में खेले जाएंगे।

3. टेस्ट सीरीज का शेड्यूल (2 मैच)- 19 नवंबर से 1 दिसंबर

पहला टेस्ट: 19 से 23 नवंबर, वेलिंगटन
दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर से 1 दिसंबर, क्राइस्टचर्च

फैंस को बड़ी उम्मीदें

4 साल के लंबे अंतराल के बाद न्यूजीलैंड की धरती पर कदम रख रही भारतीय टीम से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। 40 दिनों तक चलने वाले इस लंबे और चुनौतीपूर्ण दौरे पर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

 

संबंधित समाचार