Pilibhit News: व्यापारी हत्याकांड...आठवां आरोपी गिरफ्तार, चेकिंग में चढ़ा हत्थे, लोहे की पाइप भी बरामद

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

28 मई को कपड़ा व्यापारी की बदमाशों ने गोली मारकर की थी हत्या

कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड और साइकिल व्यापारी पंकज कटियार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल आठवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वह लोहे की पाइप भी बरामद हुई है, जिससे साइकिल व्यापारी के सिर पर हमला किया गया था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे जेल भेज दिया है।

बिलसंडा। कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड और साइकिल व्यापारी पंकज कटियार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल आठवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वह लोहे की पाइप भी बरामद हुई है, जिससे साइकिल व्यापारी के सिर पर हमला किया गया था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे जेल भेज दिया है।

हमला और हत्या से मचा था हड़कंप
28 मई की शाम करीब पांच बजे बमरौली तिराहे पर साइकिल व्यापारी पंकज कटियार पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया था। हमले के दौरान शोर सुनकर पड़ोसी कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता बचाव के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

जांच में लापरवाही पर हो चुकी कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच में लापरवाही मिलने पर एक दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित भी किया जा चुका है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दबाव था।

पहले सात आरोपी जा चुके हैं जेल
पुलिस ने 29 मई को साजिश रचने के आरोप में पंकज कटियार के ससुर रमेश चंद्र कटियार और उनके दोनों बेटों विमल व सीतेश को गिरफ्तार किया था। इसके बाद चार अन्य हमलावरों को मुठभेड़ के दौरान पकड़कर जेल भेज दिया गया था।

शाहजहांपुर से पकड़ा गया आठवां आरोपी
एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया कि तीन जून की रात चेकिंग अभियान के दौरान शाहजहांपुर के सदर बाजार क्षेत्र निवासी स्कन्द को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से लोहे की पाइप बरामद हुई है। पूछताछ में सामने आया कि इसी पाइप से उसने पंकज कटियार के सिर पर वार कर उन्हें घायल किया था। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार