Rampur News : शहजादनगर पुलिस की मुठभेड़ में गोकश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

रामपुर, अमृत विचार : थाना शहजादनगर पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ में गोकश को दबोच लिया, पुलिस पर फायरिंग के चलते जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लगी है। जबकि एक अन्य आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है।

पुलिस टीम पर आरोपियों ने की फायरिंग

थाना शहजादनगर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम झूठिया के जंगल में दो व्यक्ति गोवध करने की नीयत से आने वाले हैं। सूचना पुलिस टीम द्वारा ग्राम जुठिया से भमरौवा जाने वाले जंगल के कच्चे रास्ते पर संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन स्वयं को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं आवश्यक जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी समीर निवासी ग्राम जुठिया थाना शहजादनगर के बांये पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूसरा आरोपी अखलाक निवासी ग्राम जुठिया थाना शहजादनगर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।

दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपी समीर पर जिले के विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कुलदीप राणा, उपनिरीक्षक धीरज चौधरी, हेमराज सिंह, महेंद्र पाल सिंह व अजय पंवार, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार व राहुल कुमार, कांस्टेबल हर्षित कोहली सहित अन्य शामिल रहे।

संबंधित समाचार