Vineet Rai Murder Case : होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड का आरोपी कमलेश एनकाउंटर में ढेर, कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

यूपी के गाजीपुर में 27 मई को होटल कारोबारी विनीत राय की ताबड़तोड़ 5 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। कटरा गैंग के बदमाशों ने होटल के गेट पर ही वारदात को अंजाम दिया। विनीत हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश था। गाजीपुर के एसपी डॉ. ईराज राजा के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की और उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी की गोली स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा को लग गई, जिससे वह घायल हो गए।

अमृत विचार, लखनऊ : गाजीपुर के होटल व्यवसायी आलोक राय उर्फ डब्लू के पुत्र विनीत राय हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक लाख रुपये के नामजद इनामी आरोपी कमलेश चौधरी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा भी घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा है। 

गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने बताया कि बुधवार शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि विनीत राय हत्याकांड का आरोपी कमलेश चौधरी कोतवाली क्षेत्र के कुर्था स्थित पौहारी बाबा आश्रम के पास छिपा है। सूचना के आधार पर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर दी।

एसपी के अनुसार पुलिस टीम ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी की गोली स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा को लग गई, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग में कमलेश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


विनीत राय हत्याकांड से दहला इलाका


बिंदु होटल के मालिक के बेटे विनीय शुक्रवार की रात होटल से बुलेट लेकर घर जाने के लिए निकले थे। रात करीब 11.15 बजे का वक्त था। बदमाशों ने होटल के गेट पर ही ताबड़तोड़ 5 गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी। इस हत्याकांड से पूरा इलाका दहल गया।

कटरा गैंग ने किया कांड 


विनीत राय की हत्या कटरा गैंग के बदमाशों ने की। पुलिस ने इस मामले में गैंग के सरगना, फतेहपुर-सिंकदरपुर निवासी शंकर पांडेय, करीमुद्दीनपुर थाने क्षेत्र के कोठिया निवासी जगदीश सिंह उर्फ सोनू यादव, फूल्लनपुर थाना क्षेत्र के काली धाम निवासी आलोक दुबे, गोंडा देहाली गौशाबाद थाना क्षेत्र निवासी कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद समेत नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। 

सभी पर 50-50 हजार का इनाम 

सरेआम हत्याकांड से गाजीपुर थर्रा गया। वाराणासी के डीआईजी वैभव कृष्णा ने सभी आरोपियों की धरकड़ के लिए उनके ऊपर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस और एसटीएफ की टीमें छापेमारी में जुटी हैं। मुख्य आरोपी कमलेश बिंद के ऊपर 1 लाख रुपये का इनाम था। एनकाउंटर में मारे गए कमलेश के ऊपर 7 मुकदमें दर्ज थे। 

 

संबंधित समाचार