UP Weather News : यूपी में ऊपर चढ़ेगा पारा-सताएगी गर्मी, जानिए आज किन जिलों को बारिश से मिली बड़ी राहत

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

यूपी के 16 जिलों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। सुबह में चार जनपदों में बारिश हुई। लेकिन इस बीच बस्ती सबसे ज्यादा गर्मी है। बुधवार को बस्ती में पारा 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिन तक लगातार पारा चढ़ता रहेगा, जो अधिकतम 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है।

अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। तापमान में बढ़ोत्तरी का क्रम जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों में ही तापमान में अधिकतम 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। बुधवार को यूपी का बस्ती जिला सबसे गर्म  रहा। यहां 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जोकि सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। हालांकि आज राज्य के कुछ हिस्सों बारिश भी हुई। कानपुर देहात, हमीरपुर, गोरखपुर और आजमगढ़ में बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। 

मौसम विभाग ने यूपी के 16 जनपदों में, अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना भी जताई है। इसमें संभल, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और हापुड़ जनपद शामिल हैं। आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश का अनुमान है। 


राजधानी में सुबह से तेज धूप


राजधानी लखनऊ में आज-गुरुवार के मौसम की बात करें तो आसमान साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। ये सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। मतलब लखनऊ में आज खूब गर्मी सताएगी। हालांकि दोपहर में तेज हवाएं जरूर चलने का अनुमान है, लेकिन तापमान को देखते हुए गर्मी से कोई राहत मिल पाएगी-कहना मुश्किल है। 

 

संबंधित समाचार