कुवैत हवाई हमले में भारतीय की मौत के बाद एक्शन में दूतावास, घायलों से मिले परमिता त्रिपाठी 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दुबई। कुवैत में भारत की राजदूत परमिता त्रिपाठी ने उस शवगृह का दौरा किया, जहां कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में मारे गए भारतीय नागरिक का शव रखा गया है। साथ ही उन्होंने अस्पतालों में उपचाराधीन घायल भारतीयों से भी मुलाकात की। भारतीय दूतावास स्वदेश वापसी और सहायता संबंधी प्रयासों में समन्वय कर रहा है। 

एक भारतीय नागरिक की मौत

ईरान और अमेरिका में बढ़ती शत्रुता के बीच बुधवार को कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि परमिता त्रिपाठी ने कुवैत के केंद्रीय शवगृह का दौरा किया, जहां भारतीय नागरिक का शव रखा गया है। 

राजदूत ने अपराध साक्ष्य विभाग के महाप्रबंधक ब्रिगेडियर अब्दुलरहीम अल-अवधी से भी मुलाकात की और कुवैती अधिकारियों द्वारा दी गई ''त्वरित और संवेदनशील सहायता'' के लिए आभार व्यक्त किया। दूतावास ने कहा, ''हम मृत भारतीय नागरिक के परिवार के संपर्क में हैं और शव को शीघ्र भारत भेजने के लिए कुवैती अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।''

 घायल भारतीय नागरिकों से भी अस्पतालों में जाकर मुलाकात

दूतावास के अनुसार, त्रिपाठी ने हमले में घायल भारतीय नागरिकों से भी विभिन्न अस्पतालों में जाकर मुलाकात की। दूतावास ने कहा, ''उन्होंने घायलों से बातचीत की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही दूतावास द्वारा अस्पतालों और उनके परिवारों के साथ लगातार संपर्क और निगरानी बनाए रखने की बात कही।'' 

एक बयान में कुवैत सेना ने कहा कि ईरानी हमलों में एक भारतीय प्रवासी की मौत हुई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। इस ताजा घटना के बाद 28 फरवरी को ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद क्षेत्रीय हिंसा में जान गंवाने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर कम से कम 10 हो गई है। 

ये भी पढ़ें  : 
कंबोडिया में UPI की शुरुआत, NPCI ने एक्लेडा बैंक के साथ मिलकर शुरू की सेवा, मर्चेंट्स पर भारतीय कर सकेंगे सीधे पेमेंट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली अग्निकांड : नैनीताल समेत उत्तराखंड के कई जिलों में सख्ती, सभी होटल-होमस्टे और मॉल का होगा सुरक्षा ऑडिट
India-Venezuela : पीएम मोदी और कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात, पश्चिम एशिया संकट के बीच तेल आपूर्ति पर बड़ा मंथन
Hamirpur News: बिजली-पानी कटौती को लेकर NH-34 हाईवे पर जमकर बवाल, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने दर्ज की FIR
लखनऊ के जियामऊ में बनेगा BJP का नया प्रदेश कार्यालय : LDA से 45 करोड़ में खरीदी जमीन, अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
दिल्ली होटल अग्निकांड : एक्शन में यूपी सरकार, लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में चला फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान, होटल कारोबारियों में हड़कंप